{"_id":"689cefb1f44631e11f019265","slug":"a-6-kg-tumor-was-removed-from-the-womans-stomach-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-130789-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महिला के पेट से निकला छह किलो का ट्यूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महिला के पेट से निकला छह किलो का ट्यूमर
Thu, 14 Aug 2025 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में एक महिला का जटिल ऑपरेशन किया गया। पेट के ट्यूमर से ग्रस्त महिला का चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन किया।
ग्राम मछोड़ भतरौंजखान अल्मोड़ा निवासी आशा देवी करीब एक साल से पेट दर्द से परेशान थीं। चार दिन पूर्व उन्होंने रामनगर में पेट का अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें करीब साढ़े छह किग्रा का ट्यूमर दिखाई दिया।
परिजन उन्हें लेकर एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने जनरल एवं एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. तनुज सिंह तोमर को उनकी रिपोर्ट दिखाई तो उन्होंने ऑपरेशन की सलाह दी। वरिष्ठ निश्चेतक डॉ. मदन मोहन की देखरेख में करीब डेढ़ घंटे में ट्यूमर बाहर निकाला गया।
अस्पताल में इतना बड़ा ऑपरेशन करीब एक दशक बाद हुआ है। डॉ. तोमर ने बताया कि अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक मशीन और चीरे वाली विधि से अपेंडिक्स, पित्त की थैली, हर्निया, यूट्रस, आंत का फटना, बच्चेदानी, अंडाशय की गांठ, लीवर में मवाद पड़ना आदि के ऑपरेशन की सुविधा है।