{"_id":"699deb8e4d1026d6f80ce8e3","slug":"a-1000-lpm-oxygen-plant-will-be-set-up-in-the-medical-college-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-137678-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में लगेगा 1,000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में लगेगा 1,000 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट
Tue, 24 Feb 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कॉलेज परिसर में करीब 6 करोड़ रुपये से 1,000 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाला लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट (एलएमपी) स्थापित किया जाएगा। इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है।
स्वास्थ्य सेवाओं को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप मजबूत बनाने की दिशा में राजकीय मेडिकल कॉलेज में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अभी तक मेडिकल कॉलेज और संबद्ध अस्पतालों को ऑक्सीजन के लिए बाहरी एजेंसियों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे अचानक मरीज बढ़ने या आपात स्थिति में दबाव की स्थिति बन जाती थी। इस प्लांट के शुरू होने के बाद आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी वार्ड, नवजात शिशु इकाई और सामान्य वार्डों तक एकीकृत सिस्टम से लगातार ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा मिलेगी। प्लांट को मेडिकल गैस पाइपलाइन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरी होगी।
चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार कोविड महामारी के दौरान सामने आई ऑक्सीजन संकट की स्थिति ने स्थायी समाधान की जरूरत को स्पष्ट किया था। नया प्लांट भविष्य में किसी भी महामारी, बड़े हादसे या अचानक बढ़े मरीज भार के दौरान मेडिकल कॉलेज के लिए सुरक्षा कवच साबित हो सकता है।
विज्ञापन
वर्जन
ऑक्सीजन प्लांट निर्माण को लेकर तकनीकी स्तर पर कवायद शुरु हो गई है। इसके लिए कॉलेज परिसर में उपयुक्त स्थान चयन का काम पूरा हो चुका है।- डॉ. जीएस तितियाल, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल काॅलेज