{"_id":"118-95479","slug":"Udham-singh-nagar-95479-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार
Udham singh nagar
Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। तीन छात्रों के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बीती चार दिसंबर की रात को पंडरी-गोठा गांव के पास ट्यूशन पढ़ने गए छात्र आदित्य अग्रवाल, रजत कन्याल और नैतिक अग्रवाल के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई न होने पर रविवार को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के लोगों ने कोतवाल से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मंगलवार को कस्बा इंचार्ज बीएस बिष्ट ने आरोपी गोठा गांव निवासी बलिराम यादव पुत्र रामसमुज यादव और बेच्चू यादव पुत्र जगन्नाथ को वीरेंद्रनगर तिराहा से धर दबोचा। एसआई बिष्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।