{"_id":"118-95476","slug":"Udham-singh-nagar-95476-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कालेज ने जीती सांस्कृतिक प्रतियोगिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कालेज ने जीती सांस्कृतिक प्रतियोगिता
Udham singh nagar
Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जनता इंका ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सभी छह सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वापस लौटने पर प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पांच से सात दिसंबर तक हल्द्वानी में राज्य स्तरीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन वर्गों में छह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी छह प्रतियोगिताओं में जिले का नेतृत्व कर रही जनता इंका ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोमवार को स्कूल परिसर में प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डा. सतीश अरोरा ने बताया कि उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं एक ही विद्यालय में जीती हों। वहां विद्यालय प्रबंध समिति के महामंत्री ओमप्रकाश अरोरा, कोषाध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल, महेश तिवारी, बीसी डूंगराकोटी, मनोज जौहरी, विजय त्रिवेदी, अमित कपूर, दीप्ति सुंदर मलिक, वीरेंद्र जोशी, अर्जुन सिंह आदि थे।
विज्ञापन