फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   खालसा स्कूल के बाहर पकड़ा लफंगा

खालसा स्कूल के बाहर पकड़ा लफंगा

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। इन दिनों शहर के स्कूलों के बाहर लफंगों की हरकतों से छात्राएं परेशान हैं। पुलिस से शिकायत करते हैं तो भी कार्रवाई नहीं होती। बृहस्पतिवार को हिंदू महासभा ने ठंडी सड़क पर खालसा स्कूल के बाहर लफंगों के खिलाफ अभियान चलाया। एक लफंगा उनके हाथ लग गया, जिसकी पिटाई करने के बाद उन्होंने उसे भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस लफंगे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से स्कूलों के बाहर सुबह और छुट्टी के वक्त छेड़छाड़ की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कुछ स्कूलों के बाहर तो छात्राएं लफंगों से इतनी परेशान हैं कि माता-पिता उन्हें स्कूल छोड़ने और लेने तक जाते हैं। इस तरह की सबसे ज्यादा घटनाएं खालसा स्कूल के बाहर हो रही हैं, जिसे लेकर हिंदू महासभा और कुछ छात्राओं के परिजन बुधवार को एसपी सिटी से मिले थे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे हिंदू महासभा के प्रशांत अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, आशु वाल्मीकि, सौरभ गुप्ता और विनोद जायसवाल खालसा स्कूल पहुंचे। वे स्कूल गेट के पास खड़े होकर लफंगों की हरकतें देखने लगे। कुछ ही देर में उन्हाेंने छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले लफंगों को पकड़ना शुरू किया। कुछ तो मौका पाकर भाग निकले। एक लफंगा इनके हाथ लग गया। उसकी पहले पिटाई की गई फिर पकड़कर चौकी ले गए। पुलिस के अनुसार आरोपी मनोज के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed