{"_id":"118-95055","slug":"Udham-singh-nagar-95055-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्या ने तीन लफंगों को लगवाई ऊठक-बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्या ने तीन लफंगों को लगवाई ऊठक-बैठक
Udham singh nagar
Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। महाविद्यालय की छात्राओं का रामपुर रोड पर पीछा कर रहे तीन लफंगों को पुलिस की शौर्या स्क्वायड ने सबक सिखाया। इस दौरान एक युवक भागने में कामयाब रहे। टीम ने पकड़े युवकों की पहले तो धुनाई की, बाद में तीनों से कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई और चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
शहर में हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी नीलेश आनंद भरणे के निर्देश पर 1090, 100 और शौर्या स्क्वायड टीम के मोबाइल नंबर पर कॉल कर शिकायत करने को कहा गया है। गुुरुवार की सुबह रामपुर रोड पर कुछ छात्राएं कालेज की ओर पैदल ही जा रही थीं। इस बीच उनके पीछे चार युवक लग गए। आरोप है कि इस दौरान वे उनसे छेड़छाड़ करने लगे। इस पर एक युवती ने इसकी सूचना शौर्या स्क्वाइड को दे दी। सूचना पर शौर्या स्क्वायड रामपुर रोड पर पहुुंची। पुलिस को देख भाग रहे चार युवकों में से तीन युवकाें को पकड़ लिया गया और उनकी धुनाई कर दी। यह देख मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। बाद में टीम ने तीनों युवकों के कान पकड़कर सड़क पर ही ऊठक बैठक लगवाने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।