{"_id":"118-90322","slug":"Udham-singh-nagar-90322-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागौन के 25 लट्ठों से भरा कैंटर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागौन के 25 लट्ठों से भरा कैंटर पकड़ा
Udham singh nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। बाराकोली वन रेंज के रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने शनिवार देर रात गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने शक्तिफार्म में सिरसा की तरफ एक संदिग्ध वाहन जाते देखा। उन्होंने वन कर्मियों ने के साथ कैंटर यूए05-2634 का पीछा कर पिपलिया मोड़ पर घेराबंदी कर उसे रोक लिया। मौका पाकर चालक और तस्कर कैंटर छोड़कर फरार हो गए। तलाशी लेने पर कैंटर में सागौन के 25 लट्ठे बरामद हुए। टीम ने कैंटर को बाराकोली वन कार्यालय ले आई। रेंजर रैकुनी ने बताया कि भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तरांचल संशोधन-2001) की धारा 2, 20, 26 (1) च, छ, 41, 42 के अंतर्गत अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और धारा 51 (1) के तहत वाहन सीज किया गया है। टीम में उमेश सिंह बिष्ट, कविंद्र पंत, कुणाल बिष्ट, महेश भट्ट, गणेश दत्त पांडे, ललित मनराल, लाल सिंह, जितेंद्र बोरा, सुशील भट्ट आदि थे। जंगल में सागौन का पेड़ काटते दो पकड़े
बाजपुर। वन टीम ने औचक छापा मार कर सागौन का पेड़ काटते दो लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया। रविवार को सुबह बन्नाखेड़ा वन क्षेत्र के बैलपड़ाव दक्षिणी बीट में गांव बल्ली बन्नाखेड़ा निवासी वीरेंद्र और रमेश को सागौन का पेड़ काट रहे थे। तभी उन्हें रंगेहाथ पकड़ा गया। मौके पर सागौन का गिल्टा मिला। सागौन के गिल्टे की कीमत करीब 36 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। टीम में एसडीओ भगवंत शाही, बन्नाखेड़ा रेंजर नवीन चंद परमार, पूरन जोशी, पुष्पेश चौहान, राजाराम आदि थे।