{"_id":"118-90307","slug":"Udham-singh-nagar-90307-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 31 मिठाई की दुकानों को जारी किए नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 31 मिठाई की दुकानों को जारी किए नोटिस
Udham singh nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। दीपावली को देखते हुए जिले में बासी और मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान जारी रहा। टीम ने 31 दुकानों में साफ सफाई दुरुस्त न होने पर नोटिस जारी किए। रविवार को रुद्रपुर में एसडीएम विजय जोगदंडे के नेतृत्व में टीम ने मुख्य बाजार स्थित सात मिठाई की दुकानों में छापे मारे। इस दौरान तीन दुकानों में साफ-सफाई ठीक नहीं मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किए गए। टीम ने एक दुकान से 15 किलो रसगुल्ले भी नष्ट किए। टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सिंह सयाना, खाद्य निरीक्षक राजेश शर्मा, मनोज सेमवाल आदि मौजूद थे। उधर, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि काशीपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 25 दुकानों का निरीक्षण कर नोटिस जारी किए। खटीमा में आठ दुकानों का नोटिस जारी कर डेढ़ किलो मिठाई नष्ट की गई। साथ ही जसपुर में पांच दुकानों को नोटिस जारी कर तीन किलो मिठाई मौके पर ही नष्ट की।
विज्ञापन