{"_id":"118-89318","slug":"Udham-singh-nagar-89318-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग
Udham singh nagar
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कालोनी के सोसायटी चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान दहशत फैलाने के मकसद से हवाई फायरिंग भी की गई। पुलिस के मुताबिक भूरारानी स्थित वसुंधरा कालोनी में सोसायटी के चुनाव होते हैं। बीते कुछ माह पहले हुए सोसायटी चुनाव को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। बुधवार देर रात किसी बात पर एक बार फिर दोनों ही पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान उनके बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि दहशत फैलाने के मकसद से हवाई फायरिंग भी की गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ राजीव मोहन, कोतवाल अजय ध्यानी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीओ राजीव मोहन ने फायरिंग की घटना से इंकार करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन