फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   गंगवार का जिपं अध्यक्ष व चीमा का उपाध्यक्ष बनना तय

गंगवार का जिपं अध्यक्ष व चीमा का उपाध्यक्ष बनना तय

Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ईश्वरी प्रसाद गंगवार और उपाध्यक्ष पद पर संदीप चीमा ने नामांकन दाखिल किया। दोनों पदों पर एक-एक नामांकन दाखिल होने से इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार पांडेय की देखरेख में हुई। दोपहर करीब डेढ़ बजे बरी सीट से जिला पंचायत सदस्य ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की मौजूदगी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा जगतपुरा सीट से जिला पंचायत सदस्य संदीप चीमा ने उपाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल किया। नामांकन का समय सुबह 11 से तीन बजे तक था। इस दौरान दोनों पदों में एक-एक ही नामांकन हुआ। सायं चार बजे बाद नामांकन पत्रों की जांच में दोनों के नामांकन सही पाए गए। इससे पहले कांग्रेसी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एकजुट हुए और कैबिनेट मंत्री आर्य के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. नारायण सिंह बिष्ट, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़, सहकारी बैंक प्रदेश अध्यक्ष संजीव आर्य, जसविंदर गिल, पुष्करराज जैन, जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, सलमा, तरविंदर राजन, वमनप्रीत कौर, आसमां सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed