{"_id":"118-83016","slug":"Udham-singh-nagar-83016-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने एआरटीओ ऑफिस में छापा मारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने एआरटीओ ऑफिस में छापा मारा
Udham singh nagar
Updated Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एसडीएम डा.आशीष श्रीवास्तव ने एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। एक संदिग्ध दलाल को पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यालय में बिजली की फिटिंग नहीं होने पर आरटीओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बुधवार को कुंडेश्वरी मार्ग पर स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में एसडीएम डा. श्रीवास्तव ने छापा मारा। कार्यालय के अंदर घुसते ही एक संदिग्ध दलाल को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जनरेटर से बिजली जल रही थी। एसडीएम ने एआरटीओ पीसी जोशी से बिजली के बजाए जनरेटर चलाने के संबंध में पूछा तो जोशी ने बताया कि इस भवन में कार्यालय खुलने से पहले से ही बिजली फिटिंग नहीं थी। कनेक्शन लेने के लिए सिक्योरिटी जमा कराने के लिए जनवरी में ही विभाग से रुपए मांगे जो अभी तक नहीं मिले हैं। इसलिए जनरेटर चलाया जा रहा है। उसके लिए भी डीजल इधर-उधर ले रहे हैं। एसडीएम ने कार्यालय का निरीक्षण किया तो रजिस्टर सही ढंग से नहीं रखे थे। बाद में एसडीएम ने बताया कि जितने की बिजली की सिक्योरिटी जमा होनी है उससे कई गुना अधिक डीजल फूंका जा चुका है। विभाग से रुपयों की डिमांड करने के बाद केवल एक बार रिमाइंडर भेजा गया। डा.श्रीवास्तव ने कहा एआरटीओ जोशी से अब तक बिजली कनेक्शन के लिए विभाग से रुपए क्यों नहीं मंगाए गए इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया और रजिस्टरों का रख-रखाव ठीक करने के निर्देश दिए गए। उधर, पकड़े गए संदिग्ध दलाल की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन