फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पंतनगर के पोल्ट्री फार्म से मुफ्त तकनीकी जानकारी लें किसान

पंतनगर के पोल्ट्री फार्म से मुफ्त तकनीकी जानकारी लें किसान

Wed, 21 May 2014 05:31 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Wed, 21 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। कुक्कुट पालन आज तेजी से विकसित हो रहा व्यवसाय है। इसे अपनाकर कोई भी व्यक्ति सुगमता से अतिरिक्त आय अर्जित कर सकता है। कुक्कुट पालन व्यवसाय मुख्य रूप से मांस और अंडे के लिए किया जाता है। अंडा उत्पादन कारोबार से आय प्राप्त करने में छह माह का समय लग जाता है, जबकि ब्रायलर पालन से दो माह से भी कम समय में आय होने लगती है।
विज्ञापन

कुक्कुट पालन व्यवसाय के महत्व को देखते हुए पंतनगर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक कुक्कुट फार्म की स्थापना की थी। पोल्ट्री फार्म बहुउद्देशीय है, लेकिन इसे व्यावसायिक उद्देश्यों से अलग रखा गया है। इसका मुख्य कार्य शैक्षिक जानकारी उपलब्ध कराना, शोध, प्रसार कार्यक्रमों का संचालन करना और किसानों को उन्नत नस्ल के चूजे उपलब्ध कराना है। पोल्ट्री में छह हजार पक्षी हैं। इनसे प्रतिदिन लगभग एक हजार अंडे मिलते हैं। पक्षियों को नो लॉस-नो प्रॉफिट आधार पर बेचा जाता है। अंडे बच्चे पैदा करने के काम में लाए जाते हैं। पोल्ट्री फार्म पर किसानों, मुर्गीपालकों को मुर्गीपालन की नि:शुल्क तकनीकी जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। मुर्गीपालकों को मुर्गी, गिनी फाउल, बटेर के चूजे उपलब्ध कराए जाते हैं। पोल्ट्री फार्म में रोग निदान की जानकारी भी दी जाती है। पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित डिजीज डाइग्नोस्टिक लैब में बीमार मुर्गियों के इलाज की व्यवस्था की गई है। मृत मुर्गियों को लैब लाकर बीमारी के लक्षण, उपचार के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। मुर्गीपालकों के लिए पानी की जांच, एंटीबायोटिक सेंसेटिविटी टेस्ट जैसी सुविधाएं भी लैब में उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

पंतनगर विवि से पोल्ट्री में करें पीएचडी
पंतनगर। पंत कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बीवीएससी पाठ्यक्रम में पोल्ट्री को एक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है। पोल्ट्री प्रोडक्शन में एमवीएससी और पीएचडी पाठ्यक्रमों की शिक्षा दी जाती है। पोल्ट्री संबंधी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को पोल्ट्री फार्म में प्रायोगिक प्रशिक्षण दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. जीके सिंह
अधिष्ठाता पशुचिकित्सा महाविद्यालय, पंतनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed