{"_id":"118-77771","slug":"Udham-singh-nagar-77771-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन पक्ष की ना पर बैरंग लौटा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन पक्ष की ना पर बैरंग लौटा दूल्हा
Udham singh nagar
Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। घर में शहनाई बज रही थी। सब बारातियों के आने की राह में थे। हर तरफ खुशियों का माहौल था। पर, इन खुशियों को तब ग्रहण लग गया, जब दुल्हन से दोगुना उम्र का दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। दुल्हन की मां ने वर-वधु का जोड़ न होने की बात कहते हुए दरवाजे से बरात लौटा दी और शाम को यूपी के ही अन्य गांव के एक युवक की बरात बुलाकर उसके साथ दुल्हन का निकाह करा दिया। शहर के वार्ड संख्या तीन निवासी निर्धन परिवार की युवती का उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के एक गांव से विवाह तय हुआ था। शुक्रवार को तय तारीख पर दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। बरात आने से पूर्व घर में विवाह की तैयारियां जोरों पर थीं। दोपहर करीब दो बजे जब बरात पहुंची तो वधु पक्ष ने दूल्हा को देख वधु का विवाह करने से मना कर दिया। इस पर विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। वधु पक्ष ने बिचौलिए पर आरोप लगाया कि रिश्ता जोड़ने के दौरान उन्हें दूल्हे का फोटो दिखाकर वर-वधु की बेहतर जोड़ी का दावा किया। शुक्रवार जब दूल्हा बरात लेकर पहुंचा तो उसकी दुल्हन से दोगुना उम्र थी। जिस कारण वर-वधु का जोड़ नहीं है। वहीं, दूल्हा दुल्हन पक्ष से बरात का हर्जाना देने की बात पर अड़ गया और बिचौलिए के घर जा बैठा। इससे सारा दिन शादी में अफरा-तफरी का माहौल रहा। शाम को वधु पक्ष ने यूपी के ही ढेरम गांव निवासी एक युवक से दुल्हन का निकाह करा दिया। खबर लिखे जाने तक दूल्हा पक्ष के लोग खर्च देने की बात पर अड़े थे।
विज्ञापन