फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   लकी ड्रा के नाम पर लाखों की ठगी

लकी ड्रा के नाम पर लाखों की ठगी

Wed, 24 Jul 2013 05:33 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Wed, 24 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। लक्की ड्रा के नाम पर लाखों की ठगी का अहसास होने पर लोगों ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संचालक और उसके दो एजेंटों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार बगवाड़ा मंडी स्थित एक मार्केटिंग कंपनी के स्थानीय संचालक ने एजेंटों के माध्यम से लक्की ड्रा के नाम लोगों से लाखों रुपए की रकम जमा कर ली। योजना के तहत एक हजार रुपए प्रतिमाह की दर से छह माह तक जमा होने थे। जिसमें प्रत्येक माह लक्की ड्रा के माध्यम से कार, बाइक, फ्रिज समेत अन्य इनाम रखे गए थे। मंगलवार सायं बगवाड़ा स्थित मंडी समिति परिसर में पहला ड्रा होना था। इस पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। नियत समय से अधिक होने पर भी लकी ड्रा न होने व इनाम का सामान न दिखने पर लोगों को शक होने लगा और लोगों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। आरोप है कि काफी समय तक संचालक लोगों को टोकन आने की बात कहकर बरगलाता रहा। लेकिन कुछ देर बाद लोगों का सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने रुपए वापसी करने को संचालक को घेर लिया और उस पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि योजना के लिए दो हजार से अधिक कूपन बेचे गए हैं। हंगामा बढ़ता देख संचालक ने कुछ लोगों के रुपए वापस करने शुरु कर दिए। इस बीच वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर कोतवाल राकेश चंद्र थपलियाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी लेने के बाद संचालक और दो एजेंटों को हिरासत में ले लिया। इस मौके पर गिरीश पांडे, गनेश पांडे, राहुल चौहान, इरफान, खाजिद, पवन कुमार, अमरीक सिंह, सतनाम सिंह, सकलैनी, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed