फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बुकिंग क्लर्क यात्रियों के साथ तमीज से पेश आएं

बुकिंग क्लर्क यात्रियों के साथ तमीज से पेश आएं

Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने विभागीय अमले के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिजर्वेशन काउंटर पर लगी लंबी लाइन पर नाराजगी जताते हुए बंद पड़े अन्य काउंटरों को भी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुकिंग क्लर्क यात्रियों के साथ तमीज से पेश आएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक केके अटल विभागीय अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले रिजर्वेशन काउंटर का निरीक्षण किया। खुले हुए एक काउंटर पर लंबी लाइन देखकर वह बिफर पड़े। उन्होंने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बंद पड़े अन्य काउंटरों को भी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतीक्षालय, विश्रामालय में सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही स्टेशन में कैंटीन में यात्रियों को दी जाने वाली चाय की माप भी ली। उन्होंने स्टेशन प्रबंधक को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। बाद में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जीएम से मुलाकात कर लालकुंआ-अमृतसर रेल सेवा शुरू करने, सप्ताह में एक दिन चलने वाली गरीब रथ को नियमित करने तथा काशीपुर रोड पर रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर बनाने की मांग उठाई। जीएम अटल ने कहा कि यदि क्रासिंग पर एक लाख से ऊपर जनता आती-जाती है तो राज्य सरकार के माध्यम से प्रस्ताव बनवाकर भिजवाया जाएगा। जिसे मंजूर कर लिया जाएगा। इस मौके पर इज्जनगर मंडल की डीआरएम उमेश सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष भाटिया, स्टेश प्रबंधक आरबी शुक्ला, नीरज कुमार, व्यापार मंडल के गुरमीत सिंह, ताराचंद अग्रवाल, हरविंदर सिंह हरजी, विजय फुटेला, सुनील झाम, भारत भूषण चुघ, राजेंद्र कालड़ा, किशन नारंग, राजू छाबड़ा, आशीष छाबड़ा, ओम अग्रवाल, अजय गंभीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed