{"_id":"118-52071","slug":"Udham-singh-nagar-52071-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"थालियां बजाकर भोजन माताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थालियां बजाकर भोजन माताओं ने किया प्रदर्शन
Udham singh nagar
Updated Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन की सदस्यों ने तहसील परिसर में थालियां बजाकर स्थायी नियुक्ति कर वेतन 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने, प्रत्येक विद्यालय में दो भोजन माताओं की नियुक्ति करने एवं भोजन माताओं को हटाने को लेकर हुए जीओ को रद्द करने की मांग की। भोजन माताओं का आरोप था कि सरकार बने एक वर्ष बीत चुका है लेकिन उनकी मांगों पर सरकार और प्रशासन गंभीर नहीं है। इस दौरान थालियां बजाने को मना करने आए नायब तहसीलदार भोले लाल के भोजन माताओं ने जमकर खरीखोटी सुनाई। लाल ने महिलाओं का ज्ञापन लेकर उन्हें शांत किया। प्रदर्शन के दौरान रेखा राणा, हेमा तिवारी, भगवती, विमला देवी, मीना देवी, मंजू, संक्रांति देवी, सुनीता देवी, कन्यावती, लक्ष्मी देवी, द्रोपती देवी, रूपा देवी, राधिका, साधना, मानवती, कलावती, सरोज, तेतरी देवी, अंगूरवती आदि थे।
विज्ञापन