{"_id":"118-50271","slug":"Udham-singh-nagar-50271-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की शिकायतें दर्ज करने को लगीं शिकायत पेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ की शिकायतें दर्ज करने को लगीं शिकायत पेटी
Udham singh nagar
Updated Fri, 15 Feb 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। महिलाओं और छात्राओं से आए दिन होने वाली छेड़छाड़ के खिलाफ प्रशासन ने अभियान छेड़ा है। अब सड़कों, मोहल्लों और स्कूलों के आसपास छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की शिकायत होने पर पुलिस के डंडों का कहर बरपेगा, ऊपर से मुकदमा दर्ज भी होगा।
प्रशासन द्वारा नगर के जीजीआईसी, चंद्रावती तिवारी महाविद्यालय, आर्य समाज समाज समेत दो अन्य स्कूलों में शिकायत पेटी लगाई गई है। बृहस्पतिवार को एसडीएम पीसी दुम्का ने जीजीआईसी में पेटी का शुभारंभ कर छात्राओं को शिकायत पेटी में अपनी समस्याएं लिखकर डालने को कहा। एसडीएम ने बताया विभिन्न स्कूलों में यह शिकायत पेटिका प्रधानाचार्या कार्यालय के बाहर लगाई गई हैं। शिकायत पेटिका को खोलने का अधिकार केवल प्रधानाचार्य का होगा। प्रत्येक 15 दिन में शिकायत पेटी खोली जाएगी, जो शिकायतें होंगी उन्हें पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। छात्रा का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।