{"_id":"118-44958","slug":"Udham-singh-nagar-44958-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार-पांच सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार-पांच सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Udham singh nagar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम बांसखेड़ा कलां में तिहरे हत्याकांड के बाद महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगाने एवं सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने चार-पांच सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से आरोपियों की पहचान भी शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार को डीआईजी दीपक ज्योति घिल्ड़ियाल, एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले और डीएम ब्रजेश संत ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में ग्राम बांसखेड़ा कलां के जमीन विवाद के चलते महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगाकर यातायात ठप करने, पीएसी के सामने उत्तेजक हरकतें करने, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ कर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का ऐलान किया था। इसकी कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी हैै। शनिवार को सीओ देवेंद्र पिंचा ने बताया पुलिस ने 4-5 सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 341, 342, 427 एवं 7 क्रिमनल एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें घटना के दूसरे दिन असामाजिक तत्वों ने चौराहे पर पोस्टर फाड़े एवं ईंट-पत्थर फेंकने शुरू किए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया तथा लोक व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो गई। रुद्रपुर मार्ग पर रेलवे क्रासिंग से आवास-विकास मोड़ तक गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। दुकानों पर लगे बोर्ड क्षतिग्रस्त किए गए। खोखे उलटे गए, राहगीरों को आतंकित किया गया, जिसे पुलिस ने बमुश्किल नियंत्रण किया। हालात बिगाड़ने के जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई थी। पुलिस अब इन्हें चिह्नित कर रही है। इसके लिए समाचार पत्रों एवं चैनलों की वीडियो फुटेज का सहारा लिया जा रहा है। बताया जाता है अराजकता फैलाने वालों में नगर के कई छोटे-बड़े नेता भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।