{"_id":"118-44953","slug":"Udham-singh-nagar-44953-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बाइक ने ली महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात बाइक ने ली महिला की जान
Udham singh nagar
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सितारगंज। अज्ञात बाइक की टक्कर एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, अन्य दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्राम बरी में गांव की सुनीता (40) पत्नी रूप लाल को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है। इधर, सिसईखेड़ा एंजनिया गांव में डंपर और बाइक की टक्कर से बघौरी गांव निवासी बाइक सवार रईसुद्दीन (25) एवं विजय पाल (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। आपातकालीन 108 सेवा ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। चिकित्सक ने दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।