{"_id":"118-44688","slug":"Udham-singh-nagar-44688-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप में टैंकर खाली करने के दौरान लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप में टैंकर खाली करने के दौरान लगी आग
Udham singh nagar
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। पेट्रोल पंप पर टैंकर खाली करने के दौरान पाइप में लगी आग से हड़कंप मच गया। कुछ लोगों के प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिसे बड़ा हादसा होने से बच गया। इस दौरान पंप के आसपास भगदड़ मच गई और लोगों ने घरों को खाली कर दिया। क्षेत्रीय विधायक पुष्कर सिंह धामी ने बाद में घटना का जायजा लिया एवं पंप मैनेजर से जानकारी ली।
नगर के मध्य बने आहूरा पेट्रोल पंप में दोपहर तीन बजे टैंकर से पेट्रोल निकालने के दौरान पाइप में आग लग गई, जिससे कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। देखते ही देखते आग टैंकर की ओर बढ़ने लगी। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे पूर्व सैनिक तरसेम सिंह निवासी हरदासपुर नानकमता ने पंप के अंदर रखे आग बुझाने के उपकरणों का इस्तेमाल कर दिया। इस बीच पेट्रोलमैन वीरेंद्र सिंह ने पाइप के नोजल लॉक कर दिए, जबकि टैंकर का चालक पंप से टैंकर को दूर लेकर जाने लगा, लेकिन आग टैंकर का पीछा नहीं छोड़ रही थी।
आग न बुझते देख आसपास खड़े लोगों में हडकंप मच गया। अचानक लगी आग की घटना से नगर में खलबली मच गई। तब यहीं बाइक रिपेयरिंग का काम करने वाले फईम ने हिम्मत कर जलते पाइप कोे टैंकर से अलग कर दिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच फायर ब्रिगेड का वाहन भी मौके पर पहुंच गया। पंप मैनेजर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पंप के कर्मचारियों का कहना है कि बाइक के साइलेंसर से निकली चिंगारी से आग पाइप लाइन तक पहुंच गई। कुछ लोगों की बहादुरी से आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा भारी जनधन की हानि की संभावना थी।