{"_id":"118-44429","slug":"Udham-singh-nagar-44429-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे सशस्त्र बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे सशस्त्र बदमाशों ने की लूटपाट
Udham singh nagar
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। घर में घुसे सशस्त्र बदमाशों ने महिलाओं और बच्चों को बंधक बनाकर 25 हजार की नगदी और करीब डेढ़ लाख के जेवर और अन्य सामान लूट लिया। सूचना पर सीओ सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर लूट का मामला दर्ज कर दिया है।
ग्राम महुवाडाबरा निवासी रईस अहमद सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े तीन बजे सात सशस्त्र बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और उन्होंने रईस की पत्नी आशिया बेगम, पुत्र आजम (18), आशिया की बहन रेशमा और उसके पुत्र शादाब को सोते से उठाकर हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। इस दौरान उन्होंने घर में रखे 25 हजार रुपये, सोने का हार, लॉकेट, गुलबंद, कुंडल तथा कलर टीवी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान लूट लिया और फरार हो गए। आजम ने बताया चार बदमाश घर में घुसे, जबकि तीन नकाबपोश बदमाश घर के आंगन में पहरेदारी करते रहे। घर में घुसने के बाद बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा और मौसेरे भाई शादाब (5) की गर्दन पर चाकू रख दिया। जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने उसकी मां आशिया बेगम, मौसी रेशमा से पहने जेवर उतरवा लिए तथा संदूक में रखे जेवर भी लूट लिए। बदमाशों ने एक घंटे से अधिक समय घर को खंगाला और जाते हुए उन्हें कमरे में बंद कर गए। उनके शोर मचाने पर मुहल्लेवासियों ने कमरे का दरवाजा खोला। सूचना पर सीओ देवेंद्र पिंचा ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने आशंका जताई कि बदमाश जान-पहचान वाले रहे होंगे, इसलिए तीन बदमाशों ने नकाब लगा रखा था। कहा कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।