{"_id":"118-44288","slug":"Udham-singh-nagar-44288-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसाफिरों की बढ़ती संख्या के चलते मुनाफे में है रोडवेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसाफिरों की बढ़ती संख्या के चलते मुनाफे में है रोडवेज
Udham singh nagar
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। दीपावली पर्व पर रोडवेज बसों में पैर रखना तक यात्रियों का भारी हो रहा है। पर्व के चलते जहां बसें खचाखच भरकर गंतव्य को जा रही हैं, वहीं रोडवेज भी खासा मुनाफे में चल रहा है।
दीपावली पर्व के बाद अब भैया दूज होने से रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। खासतौर पर लंबी रूटों की बसों में तो यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल रही है। मजबूरन यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। हालात यह है कि रोडवेज द्वारा दिल्ली के लिए लगाई गई दर्जनभर अतिरिक्त बसों में भी यात्रियों के लिए पैर रखने को जगह नहीं मिल रही है। इधर, रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक देशराज अंबेडकर ने बताया पर्व के चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की खासी भीड़ है। लोग बसों में खड़े होकर सफर तक कर रहे हैं।
उन्होंने बताया दिल्ली रूट के लिए 18 बसें लगाई गई हैं, बावजूद इसके यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। यहीं हाल हरिद्वार और देहरादून रूट पर भी है। उन्होंने बताया प्रतिदिन रोडवेज को 50 हजार रुपये से अधिक का मुनाफा हो रहा है।