फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बेटल ऑफ द ब्रेन में आंका गया ज्ञान

बेटल ऑफ द ब्रेन में आंका गया ज्ञान

Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Fri, 17 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। स्वतंत्रता दिवस पर बेटल ऑफ द ब्रेन नामक क्विज प्रतियोगिता के फाइनल में प्रतिभागियों की अपने देश की संस्कृति और इतिहास से संबंधित विभिन्न जानकारियों को आंका गया।
विज्ञापन

ऐजिस ऑफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एंड जिनेइकॉलॉजिकल सोसाइटी काशीपुर (फोग्सी) द्वारा स्थापित कल्पवृक्ष संस्था ने रोटरी क्लब एवं लायंस क्लब के सहयोग से रामनगर रोड स्थित एक रिसोर्ट में दूसरे चरण की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले चरण में विजयी प्रतिभागियों ने भाग लिया। जूनियर वर्ग में सुधांशु शेखर एवं दिव्यांश जैन (मारिया असुम्टा), प्रज्ज्वल मधवाल एवं प्रज्ज्वल उपाध्याय (मारिया असुम्टा) तथा अनमोल नागपाल, राघव गुप्ता (समर स्टडी हाल) संयुक्त रूप से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर ग्रुप में आयुषी विश्नोई, शिखर टंडन (मारिया असुम्टा), शिवांश जोशी, कार्तिक पांडे (लिटिल स्कालर्स) तथा सौम्या गोयल (समर स्टडी), रजत मोहन जोशी (केपीसी स्कूल) संयुक्त रूप से प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम स्थान पर रहे चारों प्रतिभागियों को कल्पवृक्ष एवं अन्य क्लबों द्वारा ढाई हजार रुपये नगद, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लायंस क्लब ग्रेटर एवं रोटरी क्लब द्वारा भी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। संचालन गुरुनानक स्कूल की प्रधानाचार्या सुरुचि सक्सेना ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की मुख्य आयोजक वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. भारती पंत गहतोड़ी थीं। इस मौके पर डा. रजत गुप्ता, डा.रुचि रस्तोगी, डा. रुचि अग्रवाल, डा. शिखा गुप्ता, डा. विधु उपाध्याय, डा. पारुल अग्रवाल, मुक्ता सिंह, मालिनी शर्मा, डा. केके अग्रवाल व डा. नरुला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed