फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   लव जेहाद के विरोध में उमड़ा जनसमूह

लव जेहाद के विरोध में उमड़ा जनसमूह

Thu, 09 Aug 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Thu, 09 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गदरपुर। लव जेहाद के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने सभा की और मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। हिंदू-सिख रक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में उमड़े लोगों ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बुधवार को हिंदूवादी संगठनों से जुड़े तमाम लोग गुरुद्वारा सिंह सभा में एकत्र हुए। जहां से जुलूस निकाला जो मुख्य बाजार से होता हुआ सकैनिया तिराहे पर खत्म हुआ। इससे पूर्व गुरुद्वारा सिंह सभा में सभा को संबोधित करते हुये भाजपा नेता बलराज पासी ने कहा कि सुनियोजित षड्यंत्र के तहत मुस्लिमों द्वारा सिख समुदाय की लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर निकाह किया जा रहा है। उन्होंने हिंदू-सिख समुदाय की लड़कियों से सचेत रहने का आह्वान किया। भाजपा विधायक अरविंद पांडेय ने कहा विघटनकारी ताकतों द्वारा हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाने के कुचक्र को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सम्मेलन को शिवसेना के प्रांतीय अध्यक्ष रूपेन्द्र नागर, विहिप नेता डा. आरके महाजन, कार्यक्रम प्रभारी राकेश भुड्डी, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन राजेश गुंबर, हरिचन्द बेहड़, पंकज सेतिया, स. कश्मीर सिंह, नारायण शाह, स. करनैल सिंह, हरंवश लाल छाबड़ा आदि ने भी सम्बोधित किया। सम्मेलन का संचालन पं. मानस किशोर मिश्रा ने किया। इस दौरान जयेष्ठ ब्लाक प्रमुख सुभाष गुंबर, ग्राम प्रधान धर्मवीर सिंह, राजेन्द्र काम्बोज, रविन्द्र सिंह, जसवीर सिंह, लाखन सिंह, सुरजीत सिंह, अशोक बठला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed