{"_id":"37157","slug":"Udham-singh-nagar-37157-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खिलाने वाले की नहीं हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खिलाने वाले की नहीं हुई गिरफ्तारी
Udham singh nagar
Updated Wed, 08 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जबरन युवती को जहर खिलाने के आरोपी युवक को पुलिस तीन दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। शनिवार की रात भदईपुरा निवासी रवि ने अपने साथ काम करने वाली शिवनगर निवासी युवती को अपने मामा के घर चलने को कहा था। रवि पर विश्वास कर युवती उसके साथ चली गई। आरोप है कि इस बीच रवि युवती को लेकर इंदिरा कालोनी पहुंचा और उससे दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर उससे मारपीट भी की गई। यहीं नहीं बाद में रवि ने जबरन युवती को विषाक्त पदार्थ खिला दिया और फरार हो गया। जैसे तैसे युवती घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजन उसे तत्काल काशीपुर रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इधर घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन