फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   लव जेहाद के खिलाफ बाजार बंद, जुलूस

लव जेहाद के खिलाफ बाजार बंद, जुलूस

Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Tue, 07 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। लव जेहद के खिलाफ हिंदू-सिख समाज ने बाजार बंद कर जलूस निकाला और प्रदर्शन किया। साथ हिंदू सिख रक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में अपने संस्कृति और सभ्यता को संजो कर रखने का निर्णय लिया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

सोमवार को लव जेहाद के विरोध में माता साहिब कौर गुरुद्वारा परिसर में हिंदू सिख समाज से जुड़े लोग भारी संख्या में एकत्रित हुए और यहां से विशाल जुलूस निकाला गया, जो प्रदर्शन के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ सुभाष चौक पर जाकर खत्म हुआ। विरोध प्रदर्शन को व्यापारियों ने अपना समर्थन देते हुए बाजार को पूर्ण रूप से बंद रखा। इससे पूर्व गुरुद्वारा परिसर में आयोजित सम्मेलन में पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि सुनियोजित षड्यंत्र के तहत हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाने का कुचक्र रचा जा रहा है,जिसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। गुरुद्वारा के सरपस्त बाबा कश्मीर सिंह ने कहा कि समाज में सांप्रदायिकता का जहर घोलने वालों का कोई मजहब नहीं होता। हमें अपनी बहु बेटियों की रक्षा के लिए सतर्क रहना होगा। सम्मेलन को जोगिन्दर सिंह,चन्द्रकांत मंडल, मोहन पानु,भोला शर्मा,के के गाबा,जेएन सरकार, आदि ने संबोधित किया। संचालन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष डा. कुलवंत सिंह ने किया। इस मौके पर चेयरमैन सीमा सरकार , पंजाबी महासभा के अध्यक्ष डा0 बलवीर सिंह,व्यापार मंडल अध्यक्ष तरूण जोदार, विजय मंडल, नारायण शाह,भवेष चटर्जी, भगवंत सिंह, अश्वनी शर्मा, हरपाल सिंह, राजेश गुंबर, राजेश नारंग, सुब्रोतो गोस्वामी,विकाश अरोरा ,अशोक अरोरा , तरूण मंडल, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed