फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   लव जिहाद के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन आज

लव जिहाद के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन आज

Mon, 06 Aug 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Mon, 06 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। लव जेहाद के खिलाफ सोमवार को सिख-हिंदू धर्म रक्षा समिति के तत्वाधान में नगर में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। वहीं एसडीएम ने रविवार सायं से सोमवार सायं तक के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। विरोध-प्रदर्शन को व्यापार मंडल ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार सोमवार सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक गुरुद्वारा माता साहिब कौर परिसर में विशाल जनसभा का आयोजन होगा। दोपहर बाद सभा स्थल से सुभाष चौक तक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं, विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर एसडीएम एनएस नगन्याल एवं सीओ रेनू लोहनी ने नगर में पहुंचकर पुलिस कर्मियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम नगन्याल ने बताया रविवार सायं चार बजे से दिनेशपुर थाना क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दी गई है। वहीं, सीओ रेनू लोहनी ने बताया सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी, रैपिड एक्शन फोर्स सहित आसपास के थानों की पुलिस तैनात रहेगी। आयोजकों को कार्यक्रम के दौरान अभद्र भाषा, उत्तेजक भाषण का प्रयोग न करने की हिदायत और शांति पूर्वक जुलूस निकालने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed