फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ठगी करने वाले दो ठग दबोचे

ठगी करने वाले दो ठग दबोचे

Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
Udham singh nagar
Udham singh nagar Updated Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। जमा धनराशि दोगुना करने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो ठगों को राहगीरों की मदद से पीड़ितों ने दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर रामनगर मार्ग स्थित तीन लोग एक होटल में किसी का इंतजार कर रहे थे। तभी करीब साढ़े चार बजे दो लोग पहुंचे, जबकि उनके तीन अन्य साथी बाहर खडे़ रहे। दो होटल के अंदर गए। वहां उनके इंतजार में बैठे लोगों ने उनसे बाकी रकम लौटाने को कहा। इस बीच होटल के बाहर खडे़ लोगों ने उनको पकड़ना चाहा तो तीनों भाग खडे़ हुए। लोगों ने पीछा कर चीमा चौराहे पर एक चलते टेंपो में भाग कर बैठ रहे दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी लोगों के चंगुल से भाग निकला। लोगों को जब पता चला कि दोनों ठग हैं, तो उन्होंने उनकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

खबर मिलते ही कटोराताल चौकी प्रभारी नरेश पाल ने दोनों को हिरासत में लिया और फरार ठग की तलाश में जुट गई। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम सुरजीत सिंह निवासी ग्राम खाईखेड़ा थाना काशीपुर तथा अमरजीत सिंह निवासी दिनेशपुर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खटीमा में हुई थी मुलाकात
काशीपुर। पीड़ित मुकेश निवासी बहेड़ी (पीलीभीत) यूपी ने पुलिस को बताया कि वह तथा उसका भाई अंकुर सिंह एक डाक्टर से दवाई लेने तकरीबन 15-20 दिन पहले खटीमा गए थे, तभी उसकी मुलाकात अमर जीत सिंह, सरजीत सिंह एवं चांद निवासी अमरपुर थाना रुद्रपुर से मुलाकात हुई। इन तीनों ने बताया कि उन्हें डेढ़ लाख रुपये दो वह बदले में तीन लाख देंगे। उन्होंने डेढ़ लाख दे दिया, जब उन्होंने बताए गए समय में बकाया धनराशि मांगी तो उन्होंने एक लाख और मांगा, फिर शनिवार को काशीपुर में बताए गए एक होटल में रुपया देने को कहा, परंतु इस बीच उन्हें पता चला कि यह ठग गिरोह है। वह अपने साथ और लोगों को लेकर इन्हें पकड़ने आए थे, परंतु इन्हें भनक लग गई और उन्हें देखकर भागने लगे। पुलिस फरार ठग की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed