{"_id":"5fca8b5a8ebc3ecfe05709d2","slug":"990-student-did-not-appeared-in-exam-rudrapur-news-hld406233547","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 990 अभ्यर्थियों ने छोड़ी डीएलएड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 990 अभ्यर्थियों ने छोड़ी डीएलएड की परीक्षा
विज्ञापन
काशीपुर में डीएलएड की परीक्षा देते परीक्षार्थी।
- फोटो : KASHIPUR
जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए 3966 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया था जिसमें 990 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे से रुद्रपुर के सात और काशीपुर के छह परीक्षा केंद्रों में शुरू हुई परीक्षा डेढ़ बजे तक चली। परीक्षाओं से पहले छात्र-छात्राओं को गेट पर सैनिटाइज किया गया। सीईओ आरसी आर्या ने बताया कि उन्होंने रुद्रपुर के छह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कोई अनियमितताएं नहीं मिलीं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए रुद्रपुर में 2252 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 1649 उपस्थित व 603 अनुपस्थित रहे।
वहीं काशीपुर में परीक्षा के लिए 1714 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 1327 उपस्थित व 387 अनुपस्थित रहे। परीक्षाओं के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
उधर काशीपुर में नोडल अधिकारी बीईओ आरएस नेगी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से पूर्व सैनेटाइजिंग की व्यवस्था कर दी गई थी। पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया था। नोडल अधिकारी नेगी ने अपनी टीम के साथ सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। टीम में प्रवक्ता मनोज शर्मा और अमित बाटला भी शामिल रहे।
विज्ञापन
- प्रश्नपत्र काफी आसान था लेकिन गणित के प्रश्न हल करने में अधिक समय बीत गया। उम्मीद है कि परीक्षा में अनुमान से कहीं अधिक नंबर प्राप्त होंगे। विरेंद्र सिंह धामी, सितारगंज
- डीएलएड परीक्षा की तैयारी काफी समय से कर रही थी। प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान, विज्ञान व गणित विषयों के अच्छे सवाल पूछे गए थे। किताबों में पढ़े प्रश्नपत्र ही परीक्षा के दौरान आए इसलिए अच्छे नंबर आएंगे। रोशनी, रुद्रपुर
क्या बोले परीक्षार्थी
महुवाखेड़ा गंज निवासी सुमित कुमार का कहना था कि पेपर ठीक आया था लेकिन उसे हल करने के लिए समय कम था फिर भी सभी प्रश्न हल करने का प्रयास किया।
जसपुर निवासी नितिन कुमार का कहना था कि परीक्षा के लिए पूरी तैयारी की थी। परीक्षा सेंटर पर व्यवस्था भी ठीक थीं जिससे परीक्षा देेने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।