{"_id":"6a44170c59f236e77504fd97","slug":"97-of-the-sir-work-in-kashipur-completed-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-145263-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: काशीपुर में एसआईआर का 97 फीसदी कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: काशीपुर में एसआईआर का 97 फीसदी कार्य पूरा
Wed, 01 Jul 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानि एसआईआर का कार्य करीब 97 फीसदी पूरा हो चुका है। अधिकारियों के मुताबिक एक-दो दिन में एसआईआर का कार्य पूरा हो जाएगा। सहायक ईआरओ/तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में 202 बूथ पर एसआईआर का कार्य चल रहा था। 150 बूथों पर कार्य पूरा हो चुका है। एक-दो दिन में शेष 52 बूथों पर कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया इसके बाद प्रत्येक बूथों पर एएसडी लिस्ट की जांच करेंगे। जिसमें अनुपस्थित, शिफ्ट व मृत्यु वाले मतदाताओं का दोबारा से आंकलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन