{"_id":"69d016feeaa845952f04a6bb","slug":"9564-lakh-will-be-spent-on-construction-of-nagar-panchayat-building-in-shaktigarh-sitarganj-news-c-242-1-rdp1022-139403-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 95.64 लाख से होगा शक्तिगढ़ में नगर पंचायत भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 95.64 लाख से होगा शक्तिगढ़ में नगर पंचायत भवन का निर्माण
Sat, 04 Apr 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। शक्तिगढ़ में नगर पंचायत के नए भवन का निर्माण 95.64 लाख से होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने नए भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। परियोजना के शुरू होने से जहां प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी। वहीं आम नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
शुक्रवार को नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सुमित मंडल ने सभासदों के साथ विधिवत भूमि पूजन कर भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नया भवन नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को आधुनिक स्वरूप देगा जिससे कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नागरिकों को विभिन्न कार्यों के लिए असुविधाओं का सामना करना पड़ता है लेकिन नए भवन के निर्माण के बाद सभी सेवाएं एक ही स्थान पर बेहतर तरीके से उपलब्ध होंगी। ईओ प्रियंका रैक्वाल ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल नगर पंचायत शक्तिगढ़ के भवन के लिए शासन ने 95.6 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की थी। टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यहां सभासद सुनीता सरकार, विक्रम भंडारी, मीना देवी, शीला पोद्दार, गोविंद सरकार, दीक्षा मंडल, मनोज सरकार, अंकित दास, मोहित मंडल, सोनू विश्वास आदि मौजूद रहे। संवाद