फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   93 research papers presented offline and hybrid

Udham Singh Nagar News: 93 शोध पत्रों का ऑफलाइन और हाइब्रिड हुआ प्रस्तुतीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
93 research papers presented offline and hybrid
काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) ने मैनेजमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च कोलोक्वियम (एमईआरसी) 2026 के छठे संस्करण का शुभारंभ किया। इसमें देशभर के शोधार्थियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। पॉली-क्राइसिस के युग में प्रबंधन की पुनर्कल्पना विषय पर आधारित इस कोलोक्वियम में विभिन्न प्रबंधन विषयों पर 93 शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण ऑफलाइन एवं हाइब्रिड माध्यम से हुआ।
विज्ञापन

आईआईएम के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी ने प्रबंधन शिक्षा की बदलती प्रकृति तथा वर्तमान अनिश्चित वैश्विक परिदृश्य में सततता, अनुकूलनशीलता और अंतरविषयी सोच के महत्व को बताया। प्रथम मुख्य वक्तव्य सत्र में नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी के जेफ बॉर्नस्टीन फैकल्टी फेलो एवं सप्लाई चेन एंड इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट विशेषज्ञ प्रो. आनंद नायर ने पॉली-क्राइसिस के युग में प्रबंधन की पुनर्कल्पना, प्रौद्योगिकी, सततता और लचीलेपन का मार्गदर्शन विषय पर विचार साझा किए।
विज्ञापन

प्रो. नायर ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता की विकसित होती भूमिका पर भी चर्चा करते हुए प्रतिस्थापन के बजाय मानवीय क्षमताओं के संवर्धन पर जोर दिया। संगठनों को प्रबंधकीय निर्णयों में सततता, लचीलापन और दीर्घकालिक दृष्टिकोण को शामिल करने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्चिक परिवेश में बाजारों में बढ़ती परस्पर निर्भरता
दोपहर बाद हुए सत्र में भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझिकोड के प्रो. जी. श्रीधर ने द एंटैंगल्ड मार्केटप्लेस: ए पॉलीक्राइसिस वर्ल्ड में मार्केटिंग सिस्टम्स विषय पर व्याख्यान दिया। इसमें वे अनिश्चित वैश्विक परिवेश में बाजारों, उपभोक्ताओं और संस्थानों के बीच बढ़ती परस्पर निर्भरता पर चर्चा की। सम्मेलन के दौरान अर्थशास्त्र, विपणन, वित्त, संचालन, रणनीति, संगठनात्मक व्यवहार और लोक नीति सहित विभिन्न विषयों पर समानांतर शोध पत्र प्रस्तुति सत्र भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed