{"_id":"5c3b8c41bdec2273940296c0","slug":"91547406401-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से हुई वृद्ध की मौत, गोदाम में चौकीदार था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से हुई वृद्ध की मौत, गोदाम में चौकीदार था मृतक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। ठंड से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक एक गोेदाम में चौकीदार था और मूलरूप से ठाकु रद्वारा यूपी का रहने वाला था।
ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी लेखराज सिंह (60) पुत्र होरी सिंह 25 साल पहले कालाझंडा ठाकुरद्वारा यूपी से यहां आकर बस गए थे। उनकी पत्नी भी करीब 20 साल पहले उन्हें छोड़कर चली गई थी। लेखराज जसपुर खुर्द में रुद्राक्ष गार्डन के पास पाकीजा कॉलोनी निवासी मो. उमर के गोदाम की चौकीदारी करते थे।
रविवार सुबह गोदाम के मुख्य गेट पर वृद्ध लेखराज का शव पड़ा मिला। सूचना पर आईटीआई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आईटीआई थाना के एसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि लेखराज रात को गोदाम में चौकीदारी करते थे और दिन में झाड़फूंक का काम करते थे। साथ ही कहा कि वह शराब पीने के आदी भी थे।
एसआई कैलाश ने आशंका जताते हुए बताया कि नशे में वृद्ध लेखराज रात में दरवाजा बंद करते समय वहीं गिर गए होंगे और रात में ठंड लगने से उनकी मौत हो गई। इधर, पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. कैमाश राणा ने बताया कि लेखराज की मौत ठंड लगने से हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंप दिया।