{"_id":"5b73275842c79229003adbe7","slug":"91534273368-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में उठी अवैध कब्जे हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में उठी अवैध कब्जे हटाने की मांग
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में तहसील दिवस पर मंगलवार को 15 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से कुछ मामले जमीनों व सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जों से संबंधित रहे। लगभग आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
तहसीलदार संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में ग्राम ढकिया गुलाबों निवासी चंद्रपाल ने मौजा रायपुर स्थित खसरा नंबर 63 पर कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से किया गया अवैध कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। खरमासी निवासी अमरजीत सिंह ने सरकारी नाला खुलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। महेशपुरा निवासी सरफराज ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण उसका मकान ध्वस्त हो चुका है। उसने मकान के मुआवजे के लिए प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम बसई निवासी डॉ. प्रेमशंकर सिंह ने श्रेणी 6 (1) के अंतर्गत तालाब की भूमि कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की। टांडा उज्जैन की लक्ष्मी देवी, पटेलनगर की नेहा बिष्ट और मो. अल्ली खां निवासी रूकसाना ने विधवा पेंशन स्वीकृत कराए जाने की मांग की। इसके अलावा कृषि भूमि का हिस्सा तस्दीक करने, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने के लिए भी प्रार्थना पत्र दिए गए। वहां नायब तहसीलदार राधेलाल, कानूनगो राजीव वर्मा, मोहन लाल, आरके अकरम अली, नायब नाजिर जाकिर हुसैन, लेखाधिकारी पंकज सक्सेना, नीतिन कुमार, अरुण कुमार, संजय कुमार, ललिता रानी आदि अधिकारी मौजूद रहे।