फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Contract workers at Pantnagar University demanded a bonus for Diwali.

Udham Singh Nagar News: दिवाली पर पंतनगर विवि के ठेका श्रमिकों ने मांगा बोनस

Fri, 30 Oct 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 30 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Contract workers at Pantnagar University demanded a bonus for Diwali.
पंतनगर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पंतनगर विवि के प्रबंध परिषद सदस्य पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शुक्रवार को विवि के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप से मुलाकात कर दिवाली पर विवि में कार्यरत सभी ठेका एवं आउटसोर्स कार्मिकों को बोनस या प्रोत्साहन राशि देने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने कुलपति को पत्र भी सौंपा। पत्र में कहा कि विवि परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा, कृषि प्रक्षेत्रों, प्रयोगशालाओं एवं विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में ठेका एवं आउटसोर्स कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शुक्ला ने कुलपति से सेवा प्रदाता एजेंसियों एवं ठेकेदारों को आवश्यक निर्देश जारी कर विवि के सभी ठेका एवं आउटसोर्स कार्मिकों को दिवाली बोनस अथवा प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed