फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   North Zone-1 wins national trophy under Yashveer's captaincy

Udham Singh Nagar News: यशवीर की कप्तानी में नार्थ जोन-1 ने जीती नेशनल ट्रॉफी

Fri, 30 Oct 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 30 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
North Zone-1 wins national trophy under Yashveer's captaincy
चैंपियनशिप का खिताब हासिल करती अंडर-14 टीम
जसपुर। सीबीएसई क्रिकेट नेशनल प्रतियोगिता के अंडर-14 बॉयज वर्ग में नार्थ जोन-1 की टीम ने खिताब हासिल किया। मदुरई, तमिलनाडु में आयोजित प्रतियोगिता में टीम की कमान जसपुर के यशवीर कांबोज के पास थी। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। टीम में प्रदेश से कप्तान समेत तीन खिलाड़ी शामिल थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नार्थ जोन-1 ने साउथ जोन-1 की टीम को महज 33 रनों पर समेटकर सात ओवर में जीत दर्ज कर ली थी। टीम में यशवीर के अलावा प्रदेश से शौर्य यादव और समर्थ भारद्वाज भी शामिल थे। शौर्य ने सेमीफाइनल में 200 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी की प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने बताया कि विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ियों में से टीम का चयन किया गया था। सोमवार को टीम के जसपुर पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन के सुमित कांबोज, सुनील कांबोज, अमित कंबोज, विधायक आदेश सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट, भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, सिद्वार्थ मोहन सिंघल ने टीम और कप्तान को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed