फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   896 Admission, 486 not Feel Good

Udham Singh Nagar News: 896 बच्चों का दाखिला कराया, 486 को स्कूल नहीं भाया

Sun, 18 Jun 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 18 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
896 Admission, 486 not Feel Good
ऑपरेशन मुक्ति के तहत सिर्फ 410 बच्चे ही जा रहे हैं स्कूल, यूएस नगर और नैनीताल में सबसे अधिक बच्चे स्कूल से नदारद
विज्ञापन

रुद्रपुर। गरीब, बेसहारा और भिक्षावृत्ति में शामिल बच्चों को ऑपरेशन मुक्ति के तहत स्कूल पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे तो किए गए मगर बच्चे पढ़ रहे हैं या नहीं यह देखने वाला कोई नहीं है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुमाऊं में 896 बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया था लेकिन इस समय सिर्फ 410 बच्चे ही स्कूल जा रहे हैं। 486 बच्चे स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं।


पुलिस की ओर से चलाए गए ऑपरेशन मुक्ति का मुख्य उद्देश्य बेसहारा बच्चों और उनके माता-पिता को जागरूक कर बच्चों का स्कूल में दाखिला कराना था। ऑपेरशन की थीम बच्चों को शिक्षा दे भिक्षा नहीं और सपोर्ट टू एजुकेट द चाइल्ड रखी गई थी। तीन चरणों में होने वाले ऑपरेशन में पहला चरण भिक्षावृत्ति और बाल श्रम में शामिल बच्चों को चिह्नित, दूसरे चरण में बच्चों, परिजनों की काउंसलिंग करना और तीसरे चरण में बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के साथ ही परिजनों को रोजगार दिलाना है। इसके अलावा भी बच्चे फिर से स्कूल छोड़कर कूड़ा बीनने में लगे बच्चों के परिजनों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने का भी अधिकार है।
विज्ञापन


हाल ही में पुलिस ने कुमाऊं मंडल में 512 बच्चों को चिह्नित किया। जिसमें 480 बच्चों का स्कूल में दाखिला भी हुआ। हालांकि मार्च से पहले और पिछले वर्ष में पुलिस ने कुमाऊं में 896 बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया था लेकिन इस समय सिर्फ 410 बच्चे ही स्कूल जा रहे हैं। 486 बच्चे स्कूल से नदारद हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मार्च से पहले स्कूल में दाखिल हुए बच्चे वर्तमान में स्कूल जा रहे बच्चे स्कूल से नदारद बच्चे

ऊधमसिंह नगर 524 186 338

नैनीताल 160 50 110

अल्मोड़ा 11 08 03

बागेश्वर 00 00 00

चंपावत 171 143 28

पिथौरागढ़ 02 01 01

कोट

स्कूलों में छुट्टी होने की वजह से बच्चे इस समय स्कूल नहीं जा रहे हैं। सभी बच्चों पर पुलिस की निगरानी है। - डॉ. नीलेश आनंद भरणे, आई कुमाऊँ परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed