फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   871 people availed the benefits of the health camp in Sitarganj.

Udham Singh Nagar News: सितारगंज में 871 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ

Tue, 28 Jul 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 28 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
871 people availed the benefits of the health camp in Sitarganj.
सितारगंज। सरकार जनता के द्वार अभियान के तहत उप जिला अस्पताल में तीन दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पहले दिन करीब 871 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि सोमवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 182 लोगों के रक्तचाप, 162 लोगों की मधुमेह, 93 लोगों की मुख कैंसर और 182 महिलाओं की स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। 19 गर्भवतियों की फॉलो-अप एएनसी जांच, 17 नई गर्भवतियों का पंजीकरण, 46 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी परामर्श और 17 एमसीपी कार्ड वितरित किए गए। 22 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। नौ पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए। साथ ही 13 दिव्यांगों का दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाया गया। शिविर में जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, शल्य चिकित्सा और फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। मरीजों को एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, रक्त जांच, फिजियोथेरेपी और आवश्यक दवाएं भी नि:शुल्क दी गईं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed