फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   87 farmers goes to border.

जसपुर से 87 किसान दिल्ली गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
87 farmers goes to border.
कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता के नेतृत्व में 87 किसान गाजीपुर रवाना हुए। शनिवार को क्षेत्र के किसानों ने सुभाष चौक पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर फसलों की खरीद पर एमएसपी की गारंटी देने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए सरकार पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। सहोता ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में तीन दिन तक प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों को अघोषित बिजली कटौती, यूरिया खाद की कमी और भोगपुर, तुमड़िया डैम में पानी की कमी आदि समस्याओं से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन में शामिल होने वालों में शीतल सिंह, इंद्रपाल सिंह, दीदार सिंह, जागीर सिंह, बलदेव सिंह, गुरनाम सिंह, गुरदीप सिंह, जसवीर सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed