फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   84 agenda passed in Barhaini

ग्रामसभा बरहैनी की खुली बैठक में 84 प्रस्ताव पास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
84 agenda passed in Barhaini
बाजपुर के बरहैनी में खुली बैठक में समस्याएं सुनते अधिकारी। - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। ग्रामसभा बरहैनी की खुली बैठक में सहमति के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर 84 प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान समाजेसेवी अमरजीत सिंह रंधावा ने खुली बैठक में पारित हुए प्रस्तावों को ध्वनि मत से पास नहीं कराने का आरोप लगाया। जिस पर उनकी ग्राम प्रधान से झड़प हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंचायत घर में आयोजित खुली बैठक में अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान संदीप आनंद ने ग्रामसभा सदस्यों, बीडीसी सदस्य से ग्रामसभा के विकास के लिए सजग रहने को कहा। इस दौरान हैडपंप, पेंशन, राशन कार्ड, पीएम आवास, गोबर गैस, आरसीसी रोड, प्राइमरी स्कूल की बाउंड्री, झारखंडी स्थित श्री शिव मंदिर सरोवर की सफाई कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई। वीडीओ सुमित चौहान, वीडीओ मीनू आर्य ने सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। वहां पर जिंप सदस्य गंगा, बीडीसी सदस्य भावना देवी, बलविंदर सिंह, अशोक आनंद, वीरेंद्र बिष्ट, तारा सिंह, मनीष कुमार बंसल, मो. सलीम, ममता, हीरा सिंह, बबलू पाल, प्रिंस, मुनेश कुमार बंसल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed