फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   गोली मारकर युवक की हत्या करने के दोनों आरोपी दोषमुक्त

गोली मारकर युवक की हत्या करने के दोनों आरोपी दोषमुक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
गोली मारकर युवक की हत्या करने के दोनों आरोपी दोषमुक्त

विज्ञापन
काशीपुर में गोली मारकर युवक की हत्या करने के दोनों आरोपियों को द्वितीय अपर जिला जज की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने उन्हें आर्म्स एक्ट के आरोप में भी संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।
सात अगस्त 2014 को जनपद अमरोहा थाना हसनपुर बाईपास रोड निवासी राजेश (19) पुत्र हरि सिंह की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसका शव चांदपुर में राजपूताना स्कूल के पास सड़क पर मिला था। राजेश ग्राम खरमासी में रहकर देवस्थली रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट में मजदूरी करता था। उसके भाई प्रमोद कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना मानव वध सेल के प्रभारी कुंदन सिंह को सौंपी गई थी। वारदात के छह माह बाद नौ जून 2015 को तत्कालीन एसएसआई अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामनगर रोड पर खरमासी मोड़ से मेरठ के ग्राम छबड़िया, थाना सरधना निवासी सोनू उर्फ सिकेरा पुत्र वीर सिंह और उसके साथी आदर्श नगर थाना सरधना निवासी सितेंद्र पुत्र ज्ञानेश्वर दत्त को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर राजेश की हत्या में प्रयुक्त तमंचा और उसका मोबाइल बरामद किया था। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने रंजिशन राजेश की हत्या करने की बात स्वीकार की थी। आरोप पत्र दाखिल होने पर इस वाद का परीक्षण द्वितीय एडीजे की अदालत में हुआ। अभियोजन पक्ष की ओर से मुकदमे के वादी समेत अन्य गवाह पेश किए गए। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता संजीव आकाश और शैलेंद्र मिश्रा ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन किया। अभियोजन पक्ष हत्यारोपियों के विरुद्ध पुख्ता साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। मंगलवार को द्वितीय अपर जिला जज ओमकुमार ने दोनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए धारा 302 व 25 आर्म्स एक्ट के तहत दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed