{"_id":"5ab7f25e4f1c1b91778b76e8","slug":"81522004574-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालू सैयद बाबा मजार की कमेटी भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालू सैयद बाबा मजार की कमेटी भंग
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसपुर में पतरामपुर जंगल स्थित कालू सैयद बाबा के मजार के गद्दीनशीन को लेकर हुए हंगामे के बाद एसडीएम ने मजार के लिए बनी अस्थायी कमेटी को भंग कर दिया है। मजार का हिसाब अब पुलिस और प्रशासन की टीम रखेगी। बीते सोमवार को जायरीनों की सेवा के लिए मोहम्मद कासिम को मजार पर गद्दीनशीन के तौर पर बैठाया गया था। इस पर विरोधियों ने हंगामा शुरू कर दिया और एसएसपी से शिकायत कर दी। बृहस्पतिवार को कोतवाल अबुल कलाम और तहसीलदार जोगा सिंह ने मजार पर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। एसडीएम से अस्थायी कमेटी को भंग करने को कहा। एसडीएम ने कमेटी भंग कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि कमेटी को भंग कर दिया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी मजार में एकत्र रकम का हिसाब लेकर पुलिस और प्रशासन को बताएंगे। इसके बाद रकम बैंक में जमा कराई जाएगी।