{"_id":"6a57e1867be9b5001201d8a1","slug":"79-people-availed-the-benefits-of-the-multi-purpose-camp-in-shakti-farm-sitarganj-news-c-242-1-rdp1025-144402-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म में 79 लोगों ने उठाया बहुउद्देशीय शिविर का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म में 79 लोगों ने उठाया बहुउद्देशीय शिविर का लाभ
Thu, 16 Jul 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। प्रदेश सरकार के सेवा, सुशासन और समर्पण अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
बुधवार को नगर के विवेकानंद बंग भवन में आयोजित शिविर में बिजली, पानी आदि की चार शिकायत दर्ज हुई। 79 लोगों ने विभिन्न विभागों में आवेदन किए। सबसे अधिक 41 आवेदन पशुपालन विभाग को प्राप्त हुए। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल से अधिकारियों ने लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रभारी ईओ प्रियंका रैकवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद तालुकदार, विश्वजीत हालदार, देबू मंडल, राजा हालदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद