फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   72 peti liquor.

चंडीगढ़ से लाई गई 72 पेटी शराब बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
72 peti liquor.
काशीपुर में पुलिस की और से बरामद शराब की पेटियां। - फोटो : KASHIPUR
पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 72 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब चुनाव के मद्देनजर चंडीगढ़ से लाई गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने शराब लाने में प्रयुक्त दो वाहन भी सीज कर दिए हैैं।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को पुलिस और एसओजी की टीमें गठित की गई हैं। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर कोतवाल मनोज रतूड़ी और एसओजी प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामनगर रोड पर दो को रोककर चेक किया। पुलिस ने एक कार से 20 पेटी और दूसरी कार से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर ली। पुलिस ने ट्रांजिट कैंप, जगतपुरा, रुद्रपुर निवासी प्रीतम सिंह गिल व संदीप सिंह और ग्राम निझड़ा निवासी नरेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जबकि गिरोह के सरगना नमूना, बाजपुर निवासी गुरविंदर सिंह और निझड़ा, काशीपुर निवासी ललित रावत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर बाजपुर के ग्राम नमूना में गुरविंदर के आवास पर छापा मारकर वहां से 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब अरुणाचल मार्का बताई गई है। उधर, आईटीआई थाना पुलिस ने छोटी बरखेड़ी निवासी तरसेम सिंह को 62 पाउच शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed