फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   72 girls participated in the district level selection.

Udham Singh Nagar News: जिलास्तर पर चयन के लिए 72 बालिकाओं ने किया प्रतिभाग

Sun, 26 Jul 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 26 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
72 girls participated in the district level selection.
सितारगंज। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत जीजीआईसी सितारगंज में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड की विभिन्न न्याय पंचायतों एवं नगर पंचायतों के विभिन्न आयु वर्ग की 72 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विजेताओं का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में न्याय पंचायत सिसौना, कल्याण नगर, बिरिया और नानकमत्ता के साथ ही नगर पंचायत शक्तिगढ़ और नगर पंचायत नानकमत्ता के विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं ने विभिन्न आयु वर्ग में 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट दौड़, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन, फॉरवर्ड बैंड रीच प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शनिवार को कुछ आयु वर्गों में मुकाबला टाई रहने के कारण अंतिम चयन नहीं हो सका। ऐसे वर्गों की निर्णायक प्रतियोगिताएं रविवार को दोबारा होगी। वहां संयोजक अर्चना पाठक, हृदयेश चौहान, राम जनम चौहान, त्रिलोचन जोशी, रेहान सिद्दीकी, ललित जोशी, कमला रौतेला, गोदावरी धामी, दीपमाला, कविता शर्मा, वीरेंद्र तोमर, आदित्य रघुवंशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय उदीयमान खिलाड़ी योजना प्रतियोगिता का शुभारंभ
दिनेशपुर। खुदीराम बोस स्टेडियम में मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के तहत गदरपुर ब्लाॅक के न्याय पंचायत, नगर पालिका व नगर पंचायत स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। इसका उद्घाटन पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज दिनेशपुर के प्रधानाचार्य डॉ. मधुसूदन मिश्रा ने किया। पहले दिन न्याय पंचायत गोविंदपुर, बराखेड़ा, आनंदखेड़ा, नगर पंचायत दिनेशपुर व गूलरभोज की बालिकाओं ने एथलेटिक्स की कई स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं की शारीरिक दक्षता एवं चयन प्रक्रिया का परीक्षण किया गया। रविवार को बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।

वहां रुद्रपुर स्टेडियम कोच रघुवीर सिंह, ब्लॉक खेल समन्वयक मिनती विश्वास, संतोष टम्टा, राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष बंशीधर पांडे, मनोज पांडे, लता सैनी, रीता कोहली, धर्मेंद्र कुमार, परमजीत, कौशिक, देव सिंह, अशोक चौहान, उमेश जोशी, एस.बी. पांडे, बृजेश दुबे, नरेश शास्त्री आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed