{"_id":"5b4e38d74f1c1b4e748b57ab","slug":"71531853015-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो झोलाछाप व एक अस्पताल पर 50-50 हजार रूपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो झोलाछाप व एक अस्पताल पर 50-50 हजार रूपये का जुर्माना
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। अपर सीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मंगलवार को छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान एक अपंजीकृत अस्पताल के संचालक और दो झोलाछाप चिकित्सकों पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया।
टीम ने टांडा उज्जैन स्थित सहारा हॉस्पिटल का क्लीनिक स्टेबिलशमेंट एक्ट में पंजीयन न होने के कारण 50 हजार का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही टीम ने लक्ष्मीपुर पट्टी अल्ली खां रोड स्थित सैनी क्लीनिक और बाजपुर रोड स्थित राणा क्लीनिक में भी छापे मारे। यहां डॉक्टर प्रैक्टिस करने का कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। टीम ने इन दोनों पर भी 50-50 हजार का जुर्माना कर दिया।
डॉ. खन्ना ने बताया जसपुर खुर्द में एक झोलाछाप डॉक्टर टीम के पहुंचने से पहले दुकान बंद कर चला गया। डॉ. खन्ना ने बताया कि इस संबंध में एसएसपी को सूचना भेज दी गई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। ब्यूरो