{"_id":"5b43af984f1c1b0d278b5601","slug":"71531162520-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसपुर में आज शिफ्ट होगी सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसपुर में आज शिफ्ट होगी सब्जी मंडी
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर में सब्जी विक्रेताओं को मंगलवार को पानी की टंकी के पास शिफ्ट कराया जाएगा। एसडीएम ने नगर पालिका को मौके की सफाई के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को एसडीएम दफ्तर में विधायक आदेश चौहान, सब्जी विक्रेता और नगर पालिका कर्मियों को लेकर हुई बैठक में अध्यक्ष मुस्तकीम अहमद ने सब्जी विक्रेताओं की रोजी रोटी का हवाला देते हुए मंडी को शिफ्ट न करने की मांग की। कहा कि शिफ्ट वाली जगह पर गंदगी है। वहां पर पहले से बच्चों का कब्रिस्तान भी है। लोगों की आपत्ति भी आ रही है। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें शिफ्ट होने की सलाह दी। विधायक आदेश चौहान ने एसडीएम एवं ईओ फईम खां से अन्य स्थान की तलाश कर सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट कराने की बात कही। वहां सफाई निरीक्षक उदयवीर सिंह, मुस्तकीम, राजीव कुमार, रामा पहलवान, रामगोपाल, अजय कुमार, संतोष कुमार, जमील अहमद, रईस अहमद, राजुकमार, सचिन, राजू आदि थे।