{"_id":"5ab6a56d4f1c1be73f8b4cad","slug":"71521919341-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष के खिलाफ दायर किया गया दुष्कर्म का इस्तगासा वापस लेने के लिए 25 लाख की रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों के न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। इस मामले में चार आरोपी फरार है।
19 अप्रैल 2017 को कुंडेश्वरी निवासी काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मुजफ्फरनगर निवासी विपुल और ग्राम ढकिया निवासी सतेंद्र ने ब्लैकमेल करने की नीयत से उनके खिलाफ दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट कराई थी। इस्तागासा दर्ज करा दिया।
जांच में मीरापुर (मुजफ्फरनगर) निवासी संगीता और उसके पति दुली सिंह, कुंडेश्वरी निवासी ललित चौधरी, सुमित चौधरी के नाम भी प्रकाश में आए थे। पुलिस इस मामले में संगीता और उसके पति को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में एक आरोपी विपुल की कुर्की हो चुकी है। मुकदमे के विवेचनाधिकारी बाजपुर के एसएसआई सुशील कुमार ने बताया कि इस मुकदमे में फरार चल रहे तीन आरोपी ललित, सतेंद्र और सुमित के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।