फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   जीएसटी का प्रचार रथ घूमा, लोगों को जीएसटी की दी जानकारी

जीएसटी का प्रचार रथ घूमा, लोगों को जीएसटी की दी जानकारी

Thu, 03 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी का प्रचार रथ घूमा, लोगों को जीएसटी की दी जानकारी

विज्ञापन
काशीपुर। जीएसटी लागू होने से वैट से संबधित वादों का स्वत: ही निस्तारण हो जाएगा। जीएसटी सरल कर प्रणाली है, इसे सहजता से पंजीकृत कराया जा सकता है। इसमें टर्नओवर की कोई सीमा नहीं है। यह बात वाणिज्य कर अधिकारियों ने काशीपुर में निकाली जीएसटी प्रचार रथ यात्रा के दौरान कही।

बुधवार को नगर के विभिन्न मार्गों पर जीएसटी का प्रचार रथ घूमा। रथ पर सवार वाणिज्य कर अधिकारियों की टीम ने करीब डेढ़ सौ लोगों को जीएसटी से संबंधित सवालों के जवाब दिए। उन्होंने लोगों को जीएसटी की खूबियां बताकर पंजीयन के नियम बताए। रथ के रूप में सजे वाहन के बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जीएसटी की विशेषताओं की जानकारी दी गई। प्रचार रथ ने नगर निगम परिसर मुख्य मार्ग, एमपी चौक, रतन सिनेमा मार्ग, बाजपुर मार्ग, स्टेशन मार्ग, पुरानी सब्जी मंडी, रामनगर मार्ग, चामुंडा कांप्लेक्स परिसर में लोगों को जीएसटी की खूबियों के बारे में बताया। असिस्टेंट कमिश्नर अजय बिरथरे ने कहा जीएसटी सरल कर प्रणाली है। इसे सहजता से पंजीकृत कराया जा सकता है। इसमें रिफंड का दावा दस हजार तक है। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर कविता पाठक, सीटीओ अनिल चौहान, अशोक कुमार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed