फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   65 Family Gets notice

Udham Singh Nagar News: किच्छा, लालपुर में 65 परिवारों को थमाए नोटिस

Tue, 20 Feb 2024 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 20 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
65 Family Gets notice
घरों का पानी छोड़ने से एनएच के नाले हो रहे क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

रुद्रपुर। आबादी क्षेत्र का पानी एनएच के नालों में प्रवाहित करने से नाले क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इससे सड़क को भी नुकसान हो रहा है। एनएचएआई की कार्यदायी कंपनी ने किच्छा और लालपुर के 65 परिवारों को नोटिस थमाते हुए चेताया कि घर, प्रतिष्ठान और फैक्टरियों का पानी नालो में छोड़ा तो कार्रवाई की जाएगी।
एनएच 74 पर सड़क के दोनों ओर बरसाती और बाढ़ के पानी की निकासी के लिए नाले बनाए गए हैं। लालपुर और किच्छा में इन नालों में आबादी क्षेत्र का गंदा पानी भी समाहित हो रहा है। ऐसे में नालों के ओवरफ्लो होने से उनका गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से सड़क भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो जाती है। वहीं, ओवरफ्लो के कारण नाले भी क्षतिग्रस्त रहे हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई की कार्यदायी कंपनी गल्फार के टोल प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि लालपुर में नाले में आबादी क्षेत्र से आने वाले गंदे पानी को चिह्नित कर वहां के 30 और किच्छा में 35 परिवारों को नोटिस भेजे गए हैं, ताकि एनएच के नालों में आबादी क्षेत्र का पानी न छोड़ा जा सके। बताया कि नोटिस के बावजूद नालों में पानी छोड़ा गया तो विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed